अमनमणि त्रिपाठी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का करारा झटका, खारिज हुआ परोल अर्जी ——-
अमनमणि त्रिपाठी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का करारा झटका, खारिज हुआ परोल अर्जी ——-
आई एन न्यूज लखनऊ
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी को अदालत ने जोर का झटका दे दिया है. अमनमणि की परोल अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है ।
चुनाव प्रचार के लिए अमनमणि ने परोल मांगी थी । अब अमन को जेल में ही डालना होगा वोट अमनमणि त्रिपाठी ने राहत नहीं मिलने के बाद जेल से बाहर आकर वोट डालने के लिए भी परोल मांगी थी, लेकिन अदालत ने उसे भी ठुकरा दिया। अदालत ने कहा अमनमणि को जेल से ही वोट डालना होगा. अमनमणि की जमानत अर्जी पर अब आठ मार्च को सुनवाई होगी. इसकी सुनवाई जस्टिस विपिन सिन्हा की कोर्ट में हुई है। अमनमणि इस समय पत्नी सारा की हत्या के आरोप में डासना जेल में बंद है. इससे पहले अमनमणि को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका नाम काट दिया गया. इसके बाद अमनमणि ने। नौतनवा विधान सभा क्षेत्र 316 से निर्दलीय उमीदवार के रुप मे चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया ।
पिछले दिनों अखिलेश यादव ने अमनमणि और उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।





