नेपाल में पेस्तोल के साथ 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में पेस्तोल के साथ 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
आई एन न्यूज नेपाल/ भैरहवा
सुनसरी के कोशी गावपालिका वड़ा नम्बर एक नजदीक से एक होटल में ठहरे भारतीय नागरिको को 2 पिस्तोल के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिल्ला पुलिस कार्यालय सुनसरी और इलाका प्रहरी कार्यालय लौकही सुनसरी के सयुक्त टोली टीम ने सुचना के आधार पर सुनसरी के कोशी गावपालिका-१ स्थित बि.एस. होटल में ठहरे हुए भारत बिहार के अररिया, बासमटिया निवासी बिधानन्द राम और हासिम अंसारी की रूम की तलाशी के क्रम में सोने वाले बिस्तर के नीचे छिपा कर रखे गए पेस्तोल दो पीस, म्याग्जिन ४ पीस, 7.65 mm का गोली तीन राउण्ड बरामद किया। और साथ में मोबाइल १ पीस, BR50 K 0149 नम्वर मोटरसाईकल , भारतीय दो हजार रुपये के साथ हिरासत में लेकर दोनो व्यक्ति से जिल्ला पुलिस कार्यालय सुनसरी में पूछ ताछ किया जा रहा है ।





