नाम से ‘सवाजवादी’, विचार प्रक्रिया से ‘परवरवाड़ी’ और पेशे से ‘दंगावादी’ हैं- योगी
नाम से ‘सवाजवादी’, विचार प्रक्रिया से ‘परवरवाड़ी’ और पेशे से ‘दंगावादी’ हैं- योगी
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी दंगल शुरू हो चुकी है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ 31 जनवरी को आगरा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी विधानसभा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछले 5 साल में एक भी भर्ती घोटाला नहीं हुआ। सीएम ने सपा पर भी हमला बोला सीएम ने कहा कि वह नाम से ‘समाजवादी’, विचार प्रक्रिया से ‘परवरवाड़ी’ और पेशे से ‘दंगावादी’ हैं।
सीएम योगी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए अगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने यहां कहा कि यूपी में पिछले 5 साल में एक भी भर्ती घोटाला नहीं हुआ। 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई, लेकिन कोई नहीं कहता कि इन नौकरियों के लिए किसी ने पैसे मांगे हों. सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष और सपा पर जमकर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि ये लोग महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
सीएम योगी ने कहा कि वह किसानों का शोषण करते हैं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं और दंगे करवाते हैं। वह नाम से ‘सवाजवादी’, विचार प्रक्रिया से ‘परवरवाड़ी’ और पेशे से ‘दंगावादी’ हैं। वहीं सीएम योगी ने कोरोना महामारी को लेकर भी बात कही। सीएम ने कहा कि हमें कोरोनावायरस महामारी से लड़ना है और साथ ही इस चुनाव में अपराध, माफिया संस्कृति और अराजकता को बढ़ावा देने वाले कोरोना महामारी जैसे तत्वों को फिर से हराना है।
यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी ताकत के साथ उतर चुकी है. भाजपा अब पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार पर खूब ध्यान दे रही है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी लगातार जिलों में जाकर घर-घर जनता से रूबरू हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश।





