सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है संपत्ति

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है संपत्ति

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है संपत्ति
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर ​दिया है। नामांकन पत्र में अखिलेश यादव ने अपनी संपत्ति की पूर ब्यौरा दिया है। उन्होंने अपने और पत्नी बच्चों को मिलाकर कुल 40 करोड़ की संपत्ति दिखाई है।
विधानसभा चुनाव भरने के लिए जो नामांकन पत्र अखिलेश यादव ने दाखिल किया है उसमें उनके पास महज 40 करोड़ की ही संपत्ति है। चल, अचल और पत्नी डिंपल यादव को मिलाकर उन्होंने कुल 40 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है। जानकारी के मुताबिक इससे कहीं ज्यादा प्रॉपर्टी तो उनके कई उम्मीदवारों ने दिखाई है।
नामांकन पत्र से पता चलता है कि अखिलेश यादव के पास कुल चल संपत्ति महज 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है। उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 76 लाख 84 हजार 986 रुपये की चल संपत्ति है। बेटी अदिति यादव के पास 10 लाख 39 हजार 410 रुपये की चल संपत्ति है। इस तरह तीनों की चल संपत्ति को जोड़ दें तो ये रकम 13 करोड़ 30 लाख 95 हजार 41 रुपये सम्पति है।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने सोमवार यानी 31 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे