गोरखपुर- बड़ी साजिश के साथ आया था मुर्तुजा, कट्टरपंथी जाकिर नाईक का था फैन
गोरखपुर- बड़ी साजिश के साथ आया था मुर्तुजा, कट्टरपंथी जाकिर नाईक का था फैन
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपित मुर्तजा अब्बासी कट्टरपंथी विचारक जाकिर नाईक का फैन था। अक्षर व जाकिर नाईक का वीडियो देखा करता था।
मुर्तुजा अब्बासी के घर से पुलिस ने तीन बेसकीमती एयरगन व छर्रा बरामद करने के बाद एटीएस व पुलिस ने मुर्तजा से पूछताछ किया। जिसमें पता चला कि वह निशानेबाजी सीख रहा था। घर के पीछे एयरगन से लक्ष्य को भेदने का अभ्यास करता था।
सूत्रों की माने तो 10 मार्च को मुर्तजा ने एप्पल का लैपटाप खरीदा था। छानबीन करने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। हमलावर इंटरनेट मीडिया व आनलाइन के जरिए आइएसआइएस से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में था। उसके लैपटाप में आइएसआइएस की विचारधारा से जुड़ी चीजें मिली हैं। मोबाइल फोन से कुछ फतवे मिले है, जो इशारा करते हैं कि वह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की नीयत से आया था।
मुर्तुजा हथियार चलाने और लोन वोल्फ अटैक के तौर-तरीकों के भी इंटरनेट पर सर्च करता था।
मुर्तजा की पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई से ही हुई। 2010 में 12वीं पास करने के बाद उसने आइआइटी मुंबई में दाखिला ले लिया और केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद दो प्राइवेट कंपनी में बड़े ओहदे पर काम किया और कोरोना संकट के बीच नौकरी चली गई।
सूत्रों की माने तो गोरखपुर में मुर्तुजा किसी बड़ी साजिश के साथ आया था।
फिलहाल एटीएस उसे अपने साथ लखनऊ ले गई है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।



