नेपाल- भैरहवां मदरसे के लिए नेपाली युवक गोरखपुर में मांग रहे थे चंदा-जाने क्या हुआ
नेपाल- भैरहवां मदरसे के लिए नेपाली युवक गोरखपुर में मांग रहे थे चंदा-जाने क्या हुआ
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले का मामला अभी सुर्खियों में है कि मंगलवार को नेपाल भैरहवा से आए कुछ युवक शहर में घूमकर मदरसे के लिए चंदा मांग रहे थे।। गोरखपुर के गोलघर में दुकानदारों ने रोककर युवकों से पूछताछ की तो सभी भाग गए। जानकारी होने पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस की टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दो बजे गोलघर में गांधी आश्रम के सामने करीब 10 युवक घूम रहे थे।
युवकों ने बताया कि नेपाल में भैरहवा के रहने वाले हैं। मदरसा के लिए चंदा मांग रहे हैं। उनके हाथ में एक रसीद बुक भी थी। नेपाल में मदरसा के लिए गोरखपुर में चंदा क्यों मांग रहे हैं? यह पूछने पर वे असहज हो गए और भाग गए। गोरखपुर में भैरहवा मे स्थित एक मदरसे के नाम पर चंदा वसूली किए जाने की खबर से खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश।





