बेटियों की शादी के लिए योगी सरकार ले रही बड़ा फैसला– जाने क्या

बेटियों की शादी के लिए योगी सरकार ले रही बड़ा फैसला-- जाने क्या

बेटियों की शादी के लिए योगी सरकार ले रही बड़ा फैसला– जाने क्या
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
सीएम योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही काफी ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों को 100 दिन, 6 महीने व 1 से 5 साल के टारगेट दे दिए हैं। अब सरकार का पूरा फोकस सिर्फ घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने का हैं, क्योंकि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने वाले हैं।
इसी क्रम में योगी सरकार ने बेटियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार मजदूरों व श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए अब 51 हजार की जगह एक लाख रुपये अनुदान दे सकती है। राज्य के श्रम विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है। ऐसा होने से प्रदेश के 1.43 करोड़ मजदूर परिवारों को लाभ मिलेगा।
बता दे कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान किए गए वादों को पूरे करने में जुट चुकी है। 100 दिन में अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में मजदूरों के लिए बड़े वादे किए थें । ऐसे में अब श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए सरकारी अनुदान यानी शगुन को बढ़ाया जा सकता है।
बताते चले कि श्रम विभाग के तहत घर व सन्निमार्ण कर्मकार मंडल में रजिस्टर 1.43 करोड़ कामगारों के परिवारों के लिए राज्य सरकार बेटियों की शादी के लिए मदद देती है। अभी तक सरकार 51 हजार रुपये देती थी, जिसे अब बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस पर फैसला कर देगी।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे