कोरोना के चलते मां-बाप को गंवाने वाले बच्‍चों से पीएम मोदी करेंगे बात, मिलेगा ये लाभ

कोरोना के चलते मां-बाप को गंवाने वाले बच्‍चों से पीएम मोदी करेंगे बात, मिलेगा ये लाभ

कोरोना के चलते मां-बाप को गंवाने वाले बच्‍चों से पीएम मोदी करेंगे बात, मिलेगा ये लाभ
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क: देश में
कोरोना महामारी के कारण माता-पिता दोनों को गंवाने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी जल्द बातचीत करेंगे।
उत्तर प्रदेश के बरेली में सात और उन्नाव में तीन बच्चे ऐसे मिले हैं, जिनके सिर से मां-बाप का हाथ उठ गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री मोदी इनसे बातचीत करेंगे। बातचीत की तारीख 23 अप्रैल को तय हो जाएगी। पिछले साल कोरोना महामारी ने भारी तबाही मचाई थी। बरेली में 225 बच्चे अनाथ हुए थे। इन बच्चों में से किसी की मां तो किसी के पिता की मौत कोरोना से हुई थी। सात ऐसे बच्चे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। सरकार सातों बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना का लाभ दे रही है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों को सरकार 10-10 लाख रुपये देगी। सरकार इन्हें मुफ्त शिक्षा दे रही है।
बता दे कि 18 साल से कम उम्र के इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन भी दिया जाएगा, जिसका ब्याज पीएम केयर फंड से दिया जाएगा। पीएम मोदी माता-पिता को गंवाने वाले पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों से बात करके उनका मनोबल बढाएंगे। उनको हिम्मत देंगे, जिससे वे जीवन में कामयाबी हासिल कर सकें। प्रशासन ने पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दो साल में कोरोना काल के दौरान माता-पिता में किसी एक को भी बीमारी से खोने वाले बरेली के 402 बच्चों को बाल सेवा योजना (सामान्य) का लाभ दिया जा रहा है। इन बच्चों को देखभाल के लिए 2500-2500 रुपये हर महीने सरकार देती है।प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बरेली और उन्नाव के साथ दूसरे राज्यों के भी पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के लाभार्थी बच्चों से बात करेंगे। उनको दी जा रही सरकारी सहायता के बारे में जानकारी करेंगे। सरकारी मशीनरी के रवैये को लेकर भी पूछताछ कर सकते हैं। (सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे