राष्ट्रपति आज गोरक्षनगरी में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से होंगे रूबरू
राष्ट्रपति आज गोरक्षनगरी में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से होंगे रूबरू
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: आज
शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरक्षनगरी में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से रूबरू होंगे। उनकी अभूतपूर्व अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद शाम से ही यहां डेरा डाल दिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर हुई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश निर्गत किए है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखपुर को, खासकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों व उनके रूट को इस कदर सजाया-संवारा गया है कि इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
बता दे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दो दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आ रहे हैं। वे विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारम्भ करेंगे। इस दौरान वे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। देर शाम वे बच्चों के साथ गोरखपुर के मिनी जुहू चौपाटी कहे जाने वाले रामगढ़ताल पर खूबसूरत छटा को बच्चों के साथ लाइट और साउंउ शो के बीच निहारेंगे।
इस दौरान राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश।





