बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ तो घनश्याम लोधी ने रामपुर से दर्ज की जीत

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ तो घनश्याम लोधी ने रामपुर से दर्ज की जीत

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ तो घनश्याम लोधी ने रामपुर से दर्ज की जीत

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क;
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ तो घनश्याम लोधी ने रामपुर से जीत दर्ज की है।
आजमगढ़ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और बीएसपी के गुड्डू जमाली को मात दी है।
आमतौर पर आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 के लहर और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। सुबह से ही बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव बढ़त बनाए हुए थे।
जीत के बाद निरहुआ ने कहा “जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।
रामपुर उपचुनाव में जीते बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी :-
उत्तर प्रदेश में रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा (Asim Raja) को हरा दिया गया है. घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी को 42,048 वोट से हरा दिया है।
इस जीत के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. घनश्याम सिंह लोधी ने कहा, ‘मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं. वे दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं. मैं रामपुर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. बीजेपी हमेशा से जनता के विकास के लिए काम करती रही है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे