लखीमपुर खीरी गैंगरेप मामले में योगी का बड़ा फैसला
लखीमपुर खीरी गैंगरेप मामले में योगी का बड़ा फैसला
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
लखीमपुर खीरी गैंगरेप मामले में योगी का बड़ा फैसला सामने आया है।
पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख की आर्थिक मदद का एलान के साथ ही न्याय के लिए CM योगी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश है।
बता दे कि उ०प्र० के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई दो दलित बहनों से रेप और हत्या के मामले में गुरुवार को छह लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखीमपुर खीरी में नाबालिग बच्चियों का रेप और हत्या के मामले में सीएम योगी ने पीड़ित लड़कियों के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक पक्का घर और खेती के लिए जमीन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और एक महीने के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाए।
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई दो दलित बहनों से रेप और हत्या के मामले में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, अब उन आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि 15 और 17 साल की उन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. बुधवार को दोनों के शव उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी पर लटकते पाए गए।
उत्तर प्रदेश।





