यूपी: ओपी राजभर को बड़ा झटका, 35 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी
यूपी: ओपी राजभर को बड़ा झटका, 35 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
ओपी राजभर को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा के 35 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर एक नई पार्टी बनाई है।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में इस्ताफे का दौर चालू है। यहां ओपी राजभर से नाराज 35 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता राजभर प्रदेश महासचिव लालजी वर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू राजभर सहित कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी दी है। आज मऊ में महापंचायत बुलाकर भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नई पार्टी गठन का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने इसका नाम ‘सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी’ रखा है। इस पार्टी की शुरुआत नवरात्रि के दिन की जाएगी।
फिलहाल केवल पार्टी के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर के समर्थन में भारी संख्या कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस महापंचायत के बाद महेंद्र राजभर के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया । उत्तर प्रदेश।





