नेपाल: विभिन्न कार्यक्रमों के बीच भैरहवां में मनाया गया एड्स दिवस

नेपाल: विभिन्न कार्यक्रमों के बीच भैरहवां में मनाया गया एड्स दिवस

आई एन न्यूज़ नेपाल /भैरहवा
भैरहवा: ओमसतिया गाँवपालिका में आज दिन गुरुवार को ३५ वां एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
गाँपालिका ने नए एचआईवी संक्रमण, भेदभाव और एड्स से संबंधित से मौतों को शून्य तक पहुँचाने के मूल नारों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एचआईवी एड्स का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए जागरुकता बरतनी चाहिए। साकार समूह के गोपाल बंजाडे ने कहा कि एड्स से बचने का मुख्य उपाय इसकी जांच अनिवार्य किया जाना चाहिए और एचआईवी एड्स अलग-अलग तरीकों से फैलता है और एक ही सीरिंज का इस्तेमाल करने वालों को इसका खतरा ज्यादा होता है इसकी रोकथाम के लिए जोखिम भरे व्यवहारों को रोका जाना चाहिए।
ओमसतिया गावपालिका के अध्यक्ष मंजीत कुमार यादव (सोनू) ने कहा कि अभी भी समाज में एचआईवी एड्स के बारे में खुलकर बात करना आसान नहीं है। कुछ साल पहले एड्स एक भयानक बीमारी माना जाता था।आज गाँवपालिका द्धारा ३५ वां एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया और नए एचआईवी संक्रमण, भेदभाव और एड्स से संबंधित से मौतों को शून्य तक पहुँचाने के मूल नारों के साथ संकल्प लिया गया हैं।
ओमसतिया गाउँपालिका के आयोजना एवं आस्था समूह के प्राविधिक सहयोग में सम्पन्न अन्र्तक्रिया कार्यक्रम में ठूठिपिपल स्वास्थ्य चौकी के प्रमुख केशव पराजुली, पडसरी स्वास्थ्य चौकी के प्रमुख नेत्र न्यौपाने, अनमी कविता रेग्मी, ओमसतिया गाउँपालिका के राजस्व शाखा प्रमुख अमृता पाण्डे, शिक्षा शाखा प्रमखु हरि पोखरेल लोगों ने अपना अपना मंतब्य रखा ।
कार्यक्रम में गाउँपालिका अध्यक्ष साथ ४० लोगों ने एचआईभी परिक्षण कराया परिक्षण में सम्पूर्ण का रिपोर्ट नेगेटिभ आया जिसकी जानकारी गाउँपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख दिपक ज्ञवाली ने दी हैं।
रूपंदेही नेपाल।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे