काकोरी कांड स्वतंत्रता आंदोलन में मील का पत्थर : डा. सौरभ सिंह परिहार

काकोरी कांड स्वतंत्रता आंदोलन में मील का पत्थर : डा. सौरभ सिंह परिहार

काकोरी कांड स्वतंत्रता आंदोलन में मील का पत्थर : डा. सौरभ सिंह परिहार
(डॉक्टर राम पांडे वरिष्ठ पत्रकार)
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित स्वतंत्रता आंदोलन में मील का पत्थर : काकोरी क्रांति योजना (काकोरी काण्ड) विषयक व्याख्यान का आयोजन आज लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी. कॉलेज आनंदनगर, महाराजगंज के सभागार में किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस विशिष्ट व्याख्यान को संबोधित करते हुए समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सौरभ सिंह परिहार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी कांड का अपना विशिष्ट महत्व है। असहयोग आंदोलन के बाद स्वतंत्रता आंदोलन को एक दिशा देने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की लंबी श्रृंखला ने भारत मां की चरणों में अपने प्राणों की आहुति दी। काकोरी कांड की महत्ता बताते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.उमेश तिवारी ने बताया कि इसी कारण से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा मिली। अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ० राम पांडे ने काकोरी कांड को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए मील का पत्थर बताया। संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष ने स्वाधीनता आंदोलन के विस्तृत रूपरेखा के साथ बताया कि काकोरी कांड असहयोग आंदोलन के वापस लेने के बाद उत्पन्न खालीपन को भरने का कार्य किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्र ; शक्ति,अभिषेक, विशाल,संदीप सहित विभिन्न छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहे।
गोरखपुर- उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे