मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में सपा मुखिया अखिलेश!

मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में सपा मुखिया अखिलेश!

मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में सपा मुखिया अखिलेश!
आ ई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
मानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में सपा मुखिया जुट गए हैं। जिसको लेकर अब यूपी में जात‍िगत राजनीत‍ि गरमाने लगी है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। जो अब सत्‍ता के गल‍ियारों में चर्चा का व‍िषय बन गया है।
बता दे कि ह‍िन्‍दू धर्म ग्रन्‍थ रामचर‍ितमानस पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की ट‍िप्‍पणी के बाद शुरू हुआ व‍िवाद अब गहराता जा रहा है। दो द‍िन पूर्व लखनऊ में अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि बीजेपी वाले हमे शूद्र मानते हैं। सपा प्रमुख के इस बयान के बाद आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। पोस्‍टर कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्‍ट्र के राष्‍ट्रीय महासच‍िव अखिल भारतीय उत्‍तम प्रकाश स‍िंह पटेल की ओर से लगाया गया। पोस्‍टर पर ल‍िखा है- गर्व से कहो, हम शूद्र हैं। इसमें ऊपर की ओर जय शूद्र समाज और जय संव‍िधान भी ल‍िखा है। इसमें डा शूद्र उत्‍तम प्रकाश स‍िंह नाम भी ल‍िखा गया है।
अख‍िलेश ने कहा था क‍ि बीजेपी के लोग प‍िछड़ों को शूद्र मानते हैं
पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि भाजपा ने मुझे रोकने के ल‍िए गुंडे भेजे थे। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई धार्मिक आयोजन में भी नहीं जा सकता। बीजेपी के लोग पिछड़ों को शूद्र मानते हैं। मुझे रोकने के लिए काले झंडे के साथ गुंडे भेजे हैं। ऐसा नहीं है, समय बदलेगा। हम समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले नहीं हैं।
बता दें कि एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव को भाजपा नेताओं ने काले झंडे भी दिखाए थे।
उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे