नेपाल:10 भारतीय नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार

नेपाल:10 भारतीय नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार

नेपाल:10 भारतीय नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेपाल की अपराध शाखा पुलिस ने दस भारतीय मूल के रहने वाले लोगो को नेपाली नागरिकता फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ह्रै। इस कार्रवाई से भारत नेपाल सीमा से सटे रूपंदेही जिले के भैरहवां से लेकर काठमांडू, पोखरा और बुटवल में हड़कंप मचा हुआ है।
खबरों के मुताबिक पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की काठमांडू में अपराध जांच कार्यालय के प्रमुख एसएसपी मनोज केसी ने नेपाली मीडिया कर्मियों को बताया है कि भारत के उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होने के बावजूद फर्जी दस्तावेज जमा कर नेपाली नागरिकता हासिल करने के आरोप में 10 भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फर्जी तरीके से नागरिकता प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिक परसा, बारा, सिरहा, रूपनदेही व अन्य जिलों के जिला प्रशासन कार्यालय से नेपाली नागरिकता प्राप्त की है। तीन महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस ने उन्हें काठमांडू के कलंकी, संखमुल, ललितपुर और पाटन इलाकों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक इनके पास से नेपाली वोटर आईडी कार्ड और भारतीय आईडी कार्ड भी मिला है।
एसएसपी केसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग नेपाल में तरह-तरह के कारोबार करते हैं। इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे