नेपाल बझांग में शक्तिशाली भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर पहुंचा
नेपाल बझांग में शक्तिशाली भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर पहुंचा
आई एन न्यूज काठमांडू:
नेपाल में एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसका केंद्र बझांग था। मंगलवार दोपहर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र बझांग के चैनपुर में था।
राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी ने बताया कि भूकंप दोपहर 3:06 बजे आया। आज दोपहर 2:40 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र बझांग में तालकोट,चैनपुर के आसपास था। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान का कोई ब्योरा नहीं मिला है। बझांग के कुछ घरों में नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
नेपाल काठमांडू।





