डबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास- सीएम योगी

डबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास- सीएम योगी

डबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास- सीएम योगीडबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास-
सीएम योगी
गोरखपुर में क्रूज का हुआ लोकार्पण
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में क्रूज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रूज का अवलोकन किया और इस पर सवार होकर जलयात्रा की और रामगढ़ताल की सुंदरता का भी आनंद लिया। लेक क्वीन क्रूज के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। क्रूज में पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं। लेक क्वीन पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलेंगे। 2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है। एक ट्रिप में दो घण्टे तक क्रूज पर सवारी का आनंद उठाया जा सकेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद कमलेश पासवान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, विमलेश पासवान विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,  आदि मौजूद रहे। गोरखपुर उत्तर प्रदेश। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे