भैरहवा /नेपाल : जनता और मुख्यमंत्री के बीच हुआ सीधा संवाद, भंसार का मुद्दा छाया रहा

भैरहवा /नेपाल : जनता और मुख्यमंत्री के बीच हुआ सीधा संवाद, भंसार का मुद्दा छाया रहा

भैरहवा /नेपाल : जनता और मुख्यमंत्री के बीच हुआ सीधा संवाद, भंसार का मुद्दा छाया रहा
आई एन न्यूज भैरहंवा डेस्क:
भैरहवा भंसार कार्यालय द्वारा भारत से सौ रुपए के सामान नेपाल लाने पर कस्टम डियुटी लगाना आम जनता के साथ घोर अन्याय है। अगर आम आदमी के प्रति सरकार और भंसार कार्यालय का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि नेपाल की जनता को रोटी नशीब नहीं होगी। नेपाल में खाने के लाले पड़ जाएंगे और लोगों को भूख के कारण अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है।
उक्त बाते आज भैरहवां के एक होटल में मुख्यमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारी, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग संघ संस्था और जागरूक नागरिकों द्वारा कही गई। इसके उपरांत जनता के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेश नंबर 5 के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। किन्तु केंद्र सरकार से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार उनका ध्यान जरूर आकृष्ट कराएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और भंसार दोनों केंद्र सरकार के अधीन है। जनता ने इन दोनों विभागों के बारे में जो सवाल उठाए हैं वह वाजिब है। शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा स्थित एक होटल में न्यूज़ 24 काठमांडू द्वारा जनता और मुख्यमंत्री के बीच जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जनता के तीखे सवालों से लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी पूरी तरह से असहज नजर आए।
कार्यक्रम मे लुंबिनी प्रदेश नेकपा एमाले के तुलसी प्रसाद चौधरी, दीप नरायन भट्टराई, राजनीतिक विश्लेषक विज सागर श्रेष्ठ,चेंबर ऑफ कॉमर्स भैरहवा के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ,सचिव सचिन रोक्का,कृष्ण प्रसाद घीमिरे, उद्योग वाणिज्य संघ के विष्णु शर्मा, सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली,सचिव संजय बजिमय, मधू पंथी, भैरहवा भंसार कार्यालय इंटरमोडल के प्रभारी रवि पारीख, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्रीचन्द गुप्त, सुमन न्योपाने, नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू, सक्षम सहारा बहुउद्देशीय महिला समूह की अध्यक्ष शांता कंडेल, सनातन हिन्दू धर्म की पूनम जायसवाल, लुंबिनी से एकराम खान, नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, होटल व्यवसाई,पर्यटन व्यवसाई समेत तमाम संघ-संगठनों के लोग,मीडिया कर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रूपंदेही- नेपाल।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे