नेपाल मे सरकार बनने का इंतजार समाप्त —
नेपाल मे सरकार बनने का इंतजार समाप्त —
काठमाण्डू /नेपाल
नई सरकार बनने की जद्दो जहद की प्रक्रिया आने वाले ३ तारीख को खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं ।
संसद सचिवालय नें नई सरकार के निर्वाचन के लिए चार अगस्त का समय निश्चित किया है । राष्टपति के द्वारा दिएगए ७ दिनों का समय समाप्त होने जा रहा है ।
सचिवालय, राष्ट्रपति कार्यालय से बहुमत प्रक्रिया के प्रारम्भ करने के लिए आये पत्र के बाद ही निर्वाचन कार्यक्रम सार्वजनिक करेगा । चार अगस्त को प्रधानमंत्री के मनोनयन का कार्यक्रम व चार अगस्त प्रधानमंत्री के चयन का काम होगा ।
इसमें कांग्रेस माओवादी गठबंधन से केन्द्र के अध्यक्ष, प्रचण्ड प्रधानमंत्री के पद के उममीदवार बनने बे लिए तैयार हैं व एमाले की तरफ से अभी तक किसी भी उम्मीदवार की जो कि प्रतिपक्ष के लिए ही सही हानी चाहिए, कोई भी सूची या नाम नहीं आया है । उम्मीदवार ओली होंगे या सुवास नेम्वांग ? अभी कुछ भी समाचार नही मिला है ।





