मजबूर या बेसहारा व्यक्ति सड़क किनारे न सोए- सीएम योगी

मजबूर या बेसहारा व्यक्ति सड़क किनारे न सोए- सीएम योगी

मजबूर या बेसहारा व्यक्ति सड़क किनारे न सोए- सीएम योगी
सड़क किनारे कोई न सोए: रैन बसेरों का निरीक्षण कर सरकार ने दिए सख्त निर्देश।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्देश दिए कि कोई भी मजबूर या बेसहारा व्यक्ति सड़क किनारे न सोए। यदि ऐसा कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तत्काल ससम्मान रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए।
सरकार ने सभी जनपदों को कम्बल वितरण के लिए धनराशि भेज दी है। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों और कम्बलों का उचित उपयोग हो। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर वासी को ठंड से राहत देना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरों का संचालन और सुविधाओं की नियमित निगरानी प्राथमिकता है।
गोरखपुर– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे