वरिष्ठ समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल का मनाया गया 68वां जन्मदिन
वरिष्ठ समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल का हर्षोल्लास से मनाया गया 68वां जन्मदिन
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं, नौतनवा नगर अध्यक्ष ने भी की शिरकत।
अछि एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल का 68वां जन्मदिन रविवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, शुभचिंतक और समाजसेवी उनके घर और सोनौली स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।
गौरतलब है कि श्री जायसवाल हाल ही में हार्ट सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। लेकिन आज अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर उन्होंने अपने घर से सोनौली स्थित कार्यालय तक पहुंचकर सभी शुभचिंतकों से मुलाकात की। कार्यालय पहुंचने पर दर्जनों लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर सोनौली नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारी संगठनों ने श्री जायसवाल को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भी सोनौली पहुंचे और श्री जायसवाल को बुके भेंट कर, फूल-माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। श्री त्रिपाठी ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से महेंद्र जायसवाल, सोनू साहू, रिंकल मिश्रा, रवि त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, भोला जायसवाल, संतोष जायसवाल, संजय सिंह, राकेश जायसवाल, मनीष साहू, शिवपूजन, मृत्युंजय मिश्रा, अमरनाथ प्रजापति, अमन कारण, दिलीप जायसवाल, मोहित साहू, रजत जायसवाल, सुरेंद्र यादव, अमन सिंह, रितिक सिंह, मोहन थापा और सुजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में श्री जायसवाल के योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। जन्मदिन का माहौल पूरी तरह से आत्मीयता से भरा रहा।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।





