वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल के 68वें जन्मदिन पर पहुंचे विधायक, दी शुभकामनाएं
वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल के 68वें जन्मदिन पर पहुंचे विधायक, दी शुभकामनाएं और की विकास पर चर्चा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल के 68वें जन्मदिन के अवसर पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज देर शाम उनके आवास पर पहुंचे। विधायक ने पहले उनके स्वास्थ्य की कुशलता ली और तत्पश्चात जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस मौके पर नौतनवा नगर के तमाम गणमान्य नागरिक और प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी उपस्थित जनों से सामाजिक, राजनीतिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस दौरान व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, समाजसेवी एवं अखिल भारतीय वैश महा अधिवेशन के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, विंध्याचल अग्रहरि, सरदार मंजीत सिंह, भाजपा नेता प्रदीप पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने विधायक के आगमन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





