बिजली संकट को लेकर अध्यक्ष नौतनवा ने विद्युत विभाग को सौंपा मांग पत्र 

बिजली संकट को लेकर अध्यक्ष नौतनवा ने विद्युत विभाग को सौंपा मांग पत्र 

 बिजली संकट को लेकर अध्यक्ष नौतनवा ने विद्युत विभाग को सौंपा मांग पत्र 

बिजली संकट को लेकर अध्यक्ष नौतनवा ने विद्युत विभाग को सौंपा मांग पत्र नौतनवा मे विद्युत कटौती और जर्जर तारों की समस्या से निजात की मांग।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क; नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से चल रही लो-वोल्टेज, जर्जर तारों की समस्या और मनमानी विद्युत कटौती से जनता त्रस्त है। इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार की दोपहर नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के सभी सभासदों के साथ मिलकर नौतनवा विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी रमेश सिंह को एक मांग पत्र सौंपा।
इससे पहले सभी सभासद अध्यक्ष श्री त्रिपाठी के आवास पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने वार्डों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर कड़ा रोष जताया। सभासदों ने कहा कि कुछ जगहों पर लो-वोल्टेज और लगातार कटौती के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान सभासदों ने बिजली विभाग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जनता को ऐसी स्थिति में छोड़ना अस्वीकार्य है।
इसके बाद अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सभी सभासदों को साथ लेकर विद्युत विभाग पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि नगर की जनता को राहत देने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, वहां जल्द से जल्द विद्युत पोल एवं तार की व्यवस्था की जाए। साथ ही नगर में बिजली कटौती पर रोक लगाकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि सरकार की आमजन को राहत देने की मंशा पूरी हो सके।
उपखंड अधिकारी रमेश सिंह ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों को स्वीकार किया और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, जयप्रकाश मद्धेशिया, विशाल जायसवाल, राहुल दुबे, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, दुर्गेश कुमार, मनोज तिवारी और रानी थापा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे