नौतनवा सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, अब मिलेगी सस्ती दवाएं

नौतनवा सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, अब मिलेगी सस्ती दवाएं

नौतनवा सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, अब मिलेगी सस्ती दवाएं

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में आज प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चिकित्सा जगत और नगर के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर शोभाराम साहू, मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे, चिकित्सक डॉ. अतुल चंद्र त्रिपाठी, डॉ. पूनम सिंह, नागेंद्र शुक्ला सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जन औषधि केंद्र के संचालक डॉ. अतुल चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण लेकिन सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि बाजार में जो दवाएं महंगे दामों पर मिलती हैं, वही दवाएं जन औषधि केंद्र पर उसी फार्मूले में काफी सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं। इससे आमजन को आर्थिक रूप से बहुत राहत मिलेगी।
डॉ. त्रिपाठी ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि सीएचसी नौतनवा में इलाज कराते समय अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र से ही दवाएं लें और इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं।
गौरतलब है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभर के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।
यह जन औषधि केंद्र अब नौतनवा क्षेत्र के गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरेगा।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे