श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास महाराज का नेपाल में भव्य स्वागत

श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास महाराज का नेपाल में भव्य स्वागत

श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास महाराज का नेपाल में भव्य स्वागत
श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास महाराज का नेपाल में भव्य स्वागतआई एन न्यूज रुपन्देही, नेपाल।
अयोध्या स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी के महंत श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास महाराज का नेपाल धार्मिक यात्रा के दौरान रुपन्देही जिले के भैरहवा, सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नंबर ०४ स्थित श्री रामजानकी हनुमान मंदिर के प्रांगण में नेपाल वैश्य युवा सेवा समिति, रुपन्देही परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महंत बलराम दास महाराज ने मंदिर में श्री हनुमान पाठ एवं पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि, “भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध सदियों से चला आ रहा है और आज भी नेपाल में वही आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला। धार्मिक यात्रा के दौरान मुझे जो प्रेम, सम्मान और श्रद्धा मिली, उससे मेरा हृदय अत्यंत प्रसन्न हुआ।” उन्होंने श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी आने का सादर निमंत्रण देते हुए कहा कि “यह वह स्थान है जहाँ स्वयं श्री हनुमान जी विराजमान हैं और यहाँ आने वालों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।”
कार्यक्रम में वैश्य परिवार द्वारा अयोध्या धाम से पधारे श्री श्रवण दास जी, पहलवान सौरभ दास, पुजारी अमन दास, पहलवान अमर दास तथा श्री वरुण श्रीवास्तव का भी पुष्पमालाओं एवं सम्मान-पत्रों के साथ अभिनंदन किया गया।
नेपाल वैश्य युवा सेवा समिति, रुपन्देही के प्रमुख पदाधिकारीगण —
प्रदेश संयोजक अमित गुप्ता, जिल्ला अध्यक्ष तारकेश्वर कान्दु, प्रथम उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता, दित्तीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सहसचिव श्रीचन्द्र जैसवाल, सदस्य राजू जैसवाल, जिल्ला सदस्य पवन बर्नवाल, रमेश कान्दु, सल्लाहकार दूधनाथ जैसवाल, विधायक कन्हैया बनिया, समाजसेवी बिशाल चौधरी, ई. अमित श्रीवास्तव, शिव कुमार यादव, प्रशांत गुप्ता (महेंद्र), पत्रकार शशि पन्थी, विजय यादव, मनोज त्रिपाठी, महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामजानकी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रौनियार ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस धार्मिक आयोजन को नेपाल-भारत सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे