उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 14वां स्थापना दिवस नौतनवा मे धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 14वां स्थापना दिवस नौतनवा मे धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 14वां स्थापना दिवस नौतनवा मे धूमधाम से मनाया गयाउत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 14वां स्थापना दिवस नौतनवा मे धूमधाम से मनाया गया।
उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 14वां स्थापना दिवस नौतनवा मे धूमधाम से मनाया गयाआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का वार्षिक अधिवेशन एवं 14वां स्थापना दिवस समारोह नौतनवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन प्रसाद मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
समारोह की भव्य शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़ के निदेशक पवन दुबे, प्रदेश संरक्षक शिरीष पांडे, प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष इंजीनियर बी.एन. मिश्र, जिला संयोजक अवनीश कुमार मिश्र व श्रीनाथ धर दुबे, मंडल संरक्षण जयप्रकाश, राजकुमार जायसवाल, पुनीत मिश्रा, एम.पी. गुप्त, मनीष श्रीवास्तव, अभिलाष चौबे व ए. महेंद्र चौहान भी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर संघ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक 12 सूत्रीय मांग पत्र तैयार कर विधायक नौतनवा के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसे समारोह में ही ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया को सौंपा गया। श्री मद्धेशिया ने कहा, “इस समारोह में उपस्थित सभी लोग शिक्षा जगत के विद्वान हैं। गुरुजनों को दिशा देना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। मैं आप सभी की मांगों को विधायक ऋषि त्रिपाठी को सौंपते हुए उनसे आग्रह करूंगा कि वे इन्हें मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं।
”वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए संगठन का होना अत्यंत आवश्यक है। आपसी मतभेद और आलोचनाओं से दूर रहते हुए एक दुसरे का सहयोग कर संगठन को मजबूत करें। आप सभी की मेहनत जरूर रंग लाएगी। जो योगदान आप शिक्षा क्षेत्र में दे रहे हैं, वह सराहनीय है।”
समारोह के अंत में श्री त्रिपाठी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों व शिक्षकों को 14वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम में करीब 22 जिले के जिला अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिरीष पांडे ने किया।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे