मुस्लिम समुदाय ने मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर

मुस्लिम समुदाय ने मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर

मुस्लिम समुदाय ने दिखाया आपसी सहयोग का उदाहरण, मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे में आज एक सराहनीय और मानवीय पहल देखने को मिली, जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग से एक फ्रीजर बॉक्स (मृत शरीर रखने वाला फ्रीजर) खरीदा और उसे अपनी कौम को समर्पित कर दिया। इस मौके पर मदरसे में एक सादे समारोह के दौरान समुदाय के लोगों ने अल्पसंख्यक नेता वसीम खान का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय के जागरूक नेता वसीम खान ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर समुदाय के भीतर एक लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है, इसके बावजूद यहां मृत शरीर को सुरक्षित रखने के लिए कोई फ्रीजर उपलब्ध नहीं था।
वसीम खान ने बताया कि यदि रात के समय किसी की मृत्यु हो जाती थी, तो शव को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ व अन्य व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ता था, जो न केवल कठिन था बल्कि शव को सुरक्षित रखने की गारंटी भी नहीं देता था। ऐसी स्थिति में एक फ्रीजर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस कमी को दूर करने के लिए उन्होंने समाज के लोगों से मिलकर एक फ्रीजर खरीदा और अब यह सुविधा पूरी कौम के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी।
वसीम खान ने कहा, “यह फ्रीजर अब पूरी कौम की सेवा में समर्पित कर दिया गया है। अगर किसी भी परिवार को इसकी आवश्यकता होगी, तो वह निःशुल्क इसका उपयोग कर सकता है। हमारा मकसद समाज के दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा रहना है।”
इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिक मनऊर हुसैन, जावेद, वकील अहमद सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित रहे और इस पहल की भूरी-भूरी सराहना की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे