मोहर्रम जुलूस को लेकर महराजगंज प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मोहर्रम जुलूस को लेकर महराजगंज प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
थाना कोतवाली क्षेत्र, नगर कस्बा सहित भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। डीजे, भड़काऊ भाषणों और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।
जुलूस मार्गों का निरीक्षण डीएम और एसपी स्वयं कर रहे हैं। कर्बला तक जाने वाले मार्गों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जुलूस आज रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





