नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की किसानों के लिए विशेष पहल, खाद संकट से मिलेगी राहत
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की किसानों के लिए विशेष पहल, खाद संकट से मिलेगी राहत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एक सराहनीय पहल की है। वर्तमान समय में किसानों को खेती के लिए खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, जिसे देखते हुए विधायक ने सहकारिता मंत्रालय में पत्र भेजकर और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की बात कही है।
विधायक श्री त्रिपाठी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों को खाद की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से जानकारी दी है कि यदि किसी किसान को खाद संबंधी कोई समस्या आती है, तो वह सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
खाद वितरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्री धर्मेंद्र निषाद का मोबाइल नंबर 8181029025 तथा एआर कोऑपरेटिव श्री सुनील गुप्ता का नंबर 8848238718 सार्वजनिक किया है। इन अधिकारियों से संपर्क कर किसान खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, यदि किसानों को इन अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है, तो वे विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्र प्रकाश मिश्रा (मोबाइल: 9919996565) से भी संपर्क कर सकते हैं। श्री मिश्रा किसानों की शिकायतों को सुनकर उन्हें तुरंत विधायक तक पहुंचाएंगे और समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी लगातार किसानों के संपर्क में हैं और चौपाल लगाकर, गांव-गांव जाकर तथा विभिन्न माध्यमों से किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। उनका यह प्रयास किसानों की भलाई के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





