नौतनवा के बचपन स्कूल में विश्व इमोजी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नौतनवा के बचपन स्कूल में विश्व इमोजी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में आज विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने डिजिटल युग की सबसे प्यारी और सहज भाषा—इमोजी—से रूबरू होकर न सिर्फ नई जानकारी प्राप्त की, बल्कि इसे संवाद का एक सशक्त माध्यम भी समझा।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को विभिन्न प्रकार के इमोजीस से परिचय कराते हुए की गई। उन्हें बताया गया कि कैसे अलग-अलग इमोजी हमारी भावनाओं और विचारों को शब्दों के बिना भी प्रभावी ढंग से व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर सभी बच्चे येलो कलर की ड्रेस में पहुंचे थे और उन्होंने अपने पसंदीदा इमोजी का बैज पहन रखा था, जो उन्होंने बड़े गर्व और खुशी के साथ प्रस्तुत किया।
बच्चों को ग्रुप्स में बाँटकर इमोजीस के चित्र दिखाए गए और उनके अर्थों की जानकारी दी गई। इससे बच्चों को इमोजी के सही और गलत उपयोग को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को डिजिटल संवाद की इस नई भाषा से परिचित कराना और इसके सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक बनाना था।
स्कूल की डायरेक्टर अंजलि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “इमोजी हमारे डिजिटल वर्ल्ड की अहम भाषा बन चुकी है। यह संवाद का सबसे छोटा, सहज और प्यारा तरीका है। जब कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, तब इमोजी हमारी भावनाओं को बेहतरीन ढंग से व्यक्त करती हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जब छोटी-छोटी बातों में लोग नाराज़ हो जाते हैं, इमोजी की यह भाषा उन नाराज़गियों को कम करने में मदद कर रही है।
इस आयोजन में स्कूल के कई बच्चों जैसे मरियम, शिवांशी, शिवांश, शरन्या, रियान, अनामिका, अनाया, पियूष, पाखी, मन्नत, सिया, दिव्यांश, आनंद, आरोही, अनुष्का, रौनक, अद्विका, अनन्या, विनायक, रुद्रांश आदि ने भाग लिया।
शिक्षकों में मोनिका, वैष्णवी, कृतिका, ईशा, साक्षी, मनिता, प्रीती, हर्षिता, रिंकल आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विश्व इमोजी दिवस का यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के लिए एक आनंददायक अनुभव रहा, बल्कि उन्होंने डिजिटल दुनिया की इस नई भाषा को समझने का सार्थक प्रयास भी किया। स्कूल प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय रहा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





