वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी के माता जी के निधन से कुनसेरवा में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी के माता जी के निधन से कुनसेरवा में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी के माता जी के निधन से कुनसेरवा में शोक की लहर, अंतिम संस्कार फरेंदी तिवारी घाट पर संपन्न
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:

वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी के माता जी के निधन से कुनसेरवा में शोक की लहरसोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के कुनसेरवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार उमेश चंद्र त्रिपाठी की 95 वर्षीय माता श्रीमती शांति देवी जी का शनिवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, त्रिपाठी परिवार सहित पूरे कुनसेरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ पत्रकार की माता जी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दुखद घड़ी में नौतनवा नगर पंचायत के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, समाजसेवी, और स्थानीय लोग भी पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
श्रीमती शांति देवी जी का अंतिम संस्कार रविवार को सोनौली क्षेत्र के प्रसिद्ध डाडा नदी तट पर स्थित फरेदी तिवारी घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे