अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत गंभीर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत गंभीर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत गंभीर
– ब्रेन आपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर
– पाकिस्तान स्थित करांची के एक अस्पताल में है भर्ती

आईएन, न्यूज, नई दिल्ली :
भारत का मोस्ट वांटेड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के करांची में गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर है। दिल्ली की पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाऊद के ब्रेन में ट्यूमर की आशंका थी। उसकी तबियत काफी बिगड़ गयी, तो उसे करांची के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 22 अप्रैल को उसके ब्रेन का आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद उसकी हालत चिंताजनक जनक बनी हुई है। चिकित्सक उसे कृत्रिम श्वांस संयंत्र (वेंटिलेटर) पर रखे हुए हैं। अस्पताल में दाऊद के करीबियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। भारत की खुफिया एजेंसियां इस खबर की पूरी पड़ताल में जुट गयी हैं।
पाकिस्तान मीडिया से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक दाऊद दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती है। हालांकि इस खब़र की पुष्टि पाकिस्तान के किसी भी अधिकृत विभाग से नहीं हुई है। पाकिस्तान इसे अफवाह बता रहा है, और यह कह रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में है ही नहीं। बतादें दाऊद भारत में वर्ष 1993 के बम धमाकों का मास्टरमाइंड के रुप में आरोपित है। धमाके में 250 से अधिक लोगों की जान गयी थी।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे