नौतनवा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
नौतनवा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।
विधायक ने क्षेत्र की सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएँ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा प्रस्तुत विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात के दौरान श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि वे अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसे विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस भेंट के परिणामस्वरूप नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
महाराजगंज/ उत्तर प्रदेश।





