बार्डर पर लाखों की कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद, सोनौली का युवक गिरफ्तार

बार्डर पर लाखों की कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद, सोनौली का युवक गिरफ्तार

बार्डर पर लाखों की कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद, सोनौली का युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा हेड पुल के पास एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से लाखों रुपए कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। युवक भारत से नेपाल की ओर जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोनौली अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जब्त इंजेक्शनों में ब्रूफेन 100 एम्पुल, डाइजेपाम 100 एम्पुल और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड 100 एम्पुल शामिल हैं। कुल 300 एम्पुल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। ये सभी इंजेक्शन नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।
गिरफ्तार युवक की पहचान रियाजुद्दीन पुत्र अतुल्लाह निवासी पहुनी थाना सोनौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मामला दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि युवक नशे के इंजेक्शन नेपाल में सप्लाई करने की फिराक में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से तो नहीं है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे