कोल्होई : बहादुरी सहकारी समिति पर खाद की किल्लत पहुंची पुलिस 

कोल्होई : बहादुरी सहकारी समिति पर खाद की किल्लत पहुंची पुलिस 

कोल्होई : बहादुरी सहकारी समिति पर खाद की किल्लत पहुंची पुलिस 

सहकारी समिति बहादुरी पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवायें जिम्मेदार अधिकारी :

आई एन न्यूज कोल्होई / बहादुरी डेस्क :

महराजगंज जिले के कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार का क्षेत्रीय सहकारी समिति इस समय DAP और युरिया खाद की किल्लत से जूझ रहा है । जहाँ पर मंगलवार की सुबह से ही मौजूद किसानो ने हंगामा करते हुए आरोप लगया की हमारा पैसा दो महीनों से जमा है हम मेंमबर भी बने हैं फिर भी हमें खाद नहीं मिल रहा है । हमें सिर्फ अश्वासन दिया जा रहा है । मौके पर मौजूद किसानों ने पुलिस को सूचित किया । मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची । लेकिन सचिव के मौके पर मौजूद ना होने की वजह से समस्सया का समाधान नहीं हो पाया है । किसानो ने आरोप लगाया की जिस समय हमें बुलाया जाता है उस समय खाद वितरण नहीं किया जाता है । जिससे हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिम्मेदार अधिकारियों को बहादुरी बाजार के सहकारी समिति पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये जाने की सख्त अवश्यकता है । किसानों की इस समस्सया के सम्बन्ध में जब सचिव से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।

( महराजगंज उत्तर प्रदेश )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे