बालिका ने पूछा सवाल, विधायक ने दिया वादा, वार्ड की चंदा करेंगी सड़क-नाली का उद्घाटन

बालिका ने पूछा सवाल, विधायक ने दिया वादा, वार्ड की चंदा करेंगी सड़क-नाली का उद्घाटन
बालिका ने पूछा सवाल, विधायक ने दिया वादा, वार्ड की चंदा करेंगी सड़क-नाली का उद्घाटन
विधायक नौतनवा अध्यक्ष के साथ वार्ड में भ्रमण करते हुए.

बालिका ने पूछा सवाल, विधायक ने दिया वादा, वार्ड की चंदा करेंगी सड़क-नाली का उद्घाटनबालिका ने पूछा सवाल, विधायक ने दिया वादा, वार्ड की चंदा करेंगी सड़क-नाली का उद्घाटन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने देर शाम नौतनवा नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर घर-घर लोगों से मुलाक़ात की, उनकी कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया।
इसी क्रम में जब विधायक वार्ड नंबर 16, बहादुर शाह नगर के डिहवा टोले पहुँचे तो वहाँ की एक बालिका चंदा ने आभार व्यक्त करते हुए पूछा कि नाली और सड़क का निर्माण कब शुरू होगा। इस पर विधायक ने मुस्कुराते हुए कहा कि “आपके घर से ही नाला और सड़क निर्माण की शुरुआत होगी, और आपसे नारियल तुड़वाकर इसका शुभारंभ कराया जाएगा।” विधायक की यह बात सुनकर वहाँ मौजूद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इसके बाद विधायक ने वार्ड नंबर 24, मालवीय नगर में भी घर-घर जाकर सम्मानित नागरिकों से मुलाक़ात की और उन्हें दोनों वार्डों में बनने जा रही सीसी रोड तथा नाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, चंदन चौधरी समेत कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे