नौतनवा के बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया चिल्ड्रन्स डे

नौतनवा के बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया चिल्ड्रन्स डे

नौतनवा के बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया चिल्ड्रन्स डे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बाल दिवस के अवसर पर नौतनवा के बचपन स्कूल और ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने चिल्ड्रन्स डे बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। दोनों स्कूलों में बच्चों के लिए अलग-अलग रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया।
बचपन स्कूल में बाल दिवस इस बार एक अलग ही अंदाज़ में मनाया गया। बच्चों को पूरे एक सप्ताह के लिए विशेष टाइम टेबल दिया गया, जिसके तहत उन्होंने नियमित कक्षाओं के साथ-साथ डांस, गेम्स, राइम्स, क्राफ्ट, ड्राइंग आदि सीखा और मज़े किए।
14 नवंबर को दिन को और खास बनाने के लिए स्कूल की ओर से एक आउटडोर विज़िट का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे नौतनवा बाईपास स्थित गुरुद्वारे गए। वहाँ बच्चों ने बाबा जी का आशीर्वाद लिया, प्रसाद ग्रहण किया और अपने शिक्षकों के साथ गुरुद्वारे का दर्शन किया। बच्चे बेहद खुश और उत्साहित नज़र आए।
स्कूल में विभिन्न गेम्स जैसे रेस, बॉल रेस, म्यूज़िकल स्पून आदि का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। बच्चों की खुशी देखकर शिक्षक भी प्रसन्न नजर आए। गुरुद्वारे पर मंजीत सिंह छाबरा, बॉबी और मंजीत ने बच्चों को मिठाई वितरित की और सही मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। ज्ञानी जी ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अरदास की। डायरेक्टर अंजली ने सभी का धन्यवाद किया।
ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस दो दिनों तक मनाया गया। पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के बीच क्लासवाइज प्रतियोगिताएँ हुईं, जबकि दूसरे दिन कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए हाउसवाइज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
बच्चों ने लॉन्ग रेस, वॉलीबॉल, रिले रेस, खो-खो, म्यूज़िकल चेयर, साइकिल रेस, लेमन-स्पून रेस सहित कई खेलों में हिस्सा लिया। बच्चों ने खुद भी फूड स्टॉल लगाए और खूब एन्जॉय किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए विशेष असेंबली का आयोजन किया और उनके लिए फूड स्टॉल लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी.के. त्रिपाठी ने नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, ईमानदारी और सही दिशा बनाए रखनी चाहिए।
डायरेक्टर अंजली ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी और बच्चों से कहा कि वे हर कार्य खुशी, लगन और ईमानदारी से करें। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्किल डेवलपमेंट और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षकों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में रिंकल, श्रद्धा, अंशिका, इशिता, प्रीती, अंजली, प्रियंका, ईशा, मनिता, वैष्णवी, मोनिका, तेजस्वी, प्रतिभा, ज़की, चंदा, राजी, हर्ष, गौसूल, असद, नदीम, अरविंद, परमजीत, जीतेंद्र, सोनाली आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
बच्चों में क्षितिज, आदृका, विराट, सौम्या, वंश, अनुज, प्रभजोत, सौरभ, रुद्रांश, आर्यवीर, सूर्यांश, लक्षित, शिवांश, कबीर, दिवांश, सामर्थ, मृदुल, देवांश, आदर्श, श्रीनिका, अयांश, रबनूर, सार्थक, अथर्व, नित्या, देव आदि बच्चों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
बाल दिवस के इस उत्सव ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और सभी ने इस दिन को यादगार तरीके से मनाया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे