नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव आज, देशभर में मतदान जारी, बॉर्डर पर सन्नाटा
नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव आज, देशभर में मतदान जारी, बॉर्डर पर सन्नाटा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में चुटपुट घटनाओं के बीच आगामी पाँच वर्षों के लिए नया नेतृत्व चुनने हेतु नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन के अंतर्गत आज पूरे देश में 275 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की प्रत्यक्ष (फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट) प्रणाली के तहत 165 सीटों और समानुपातिक प्रणाली के तहत 110 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। प्रत्यक्ष प्रणाली के अंतर्गत देशभर में कुल 61 निर्वाचन चिह्नों पर 65 राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।
इस चुनाव के परिणाम आने के बाद नेपाल की राजनीति में अगले पाँच वर्षों के लिए नई सरकार और नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त होगा।
फिलहाल पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने के लिए भारत से नेपाल जुड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर कल पहरा है आवा गमन पूरी तरह से भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक सरहद पर फंसे हुए हैं और नेपाल जान हो बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
(नेपाल सूत्र)





