नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस , डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ

नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस , डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ

नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस , डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, रास्ता, पेंशन, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याएँ शामिल रहीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करते हुए उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद एवं आपसी विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे