नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी, सोनौली में एआई एवं रोबोटिक्स क्लासेज का शुभारंभ

नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी, सोनौली में एआई एवं रोबोटिक्स क्लासेज का शुभारंभ

नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी, सोनौली में एआई एवं रोबोटिक्स क्लासेज का शुभारंभ
आई एन न्यूज सोनी ली डेस्क:
सोनौली का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज से एआई (Artificial Intelligence) एवं रोबोटिक्स क्लासेज का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस नई पहल से विद्यालय में तकनीकी शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।
कक्षाओं के पहले ही दिन विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को लेकर काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। विद्यालय के कुशल एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को रोबोटिक्स की मूलभूत जानकारी दी गई तथा एआई की प्रारंभिक समझ विकसित कराई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लेते हुए नई तकनीकों के बारे में सीखना शुरू किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह पहल छात्रों को भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब एआई और रोबोटिक्स की कक्षाएँ विद्यालय में नियमित रूप से संचालित की जाएँगी, जिससे छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।
विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शिरीष पांडे ने कहा कि संस्थान हमेशा से आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई तकनीकी और नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियाँ लगातार शुरू की जाती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का उद्देश्य स्पष्ट है“शिक्षा के साथ तकनीक और तकनीक के साथ उज्ज्वल भविष्य।”
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे