शहीद पुरन बहादुर थापा प्रतिमा पुनः स्थापना में देरी बर्दाश्त नहीं—अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

शहीद पुरन बहादुर थापा प्रतिमा पुनः स्थापना में देरी बर्दाश्त नहीं—अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी
शहीद पुरन बहादुर थापा प्रतिमा पुनः स्थापना में देरी बर्दाश्त नहीं—अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठीदो दिनों में शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पुनःस्थापित करने का अल्टीमेटम, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने एनएचआई अधिकारियों को लगाई फटकार।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के छपवा बाईपास तिराहे पर स्थित कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की स्मृति स्थल को पुनःस्थापित करने में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एनएचआई के अधिकारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने मंगलवार को एनएचआई की कार्यदायी संस्था पी0एन0सी0 द्वारा स्थापित करने को लेकर के अधिकारियों के साथ छपवा बाईपास तिराहे पर मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के पुनःस्थापन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से तीखे स्वर में कहा कि यदि दो दिनों के भीतर शहीद की प्रतिमा को पुनःस्थापित करने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।
बताया जाता है कि लगभग दो महीने पहले सड़क निर्माण कार्य के दौरान एनएचआई विभाग ने छपवा तिराहे पर स्थापित कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर रख दिया था। लेकिन इसके बाद से प्रतिमा को पुनः स्थापित करने में लगातार विलंब हो रहा था, जिससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त था।
मौके पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद पूरन बहादुर थापा के परिजनों को भी बुलाया और एनएचआई अधिकारियों से उनके सामने ही वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहीद की प्रतिमा का पुनःस्थापन जल्द कराया जाए और उसके आसपास सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाए। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
इस दौरान एनएचआई के मैनेजर योगेश पुंडीर, नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, नगर पालिका के कर्मचारी तथा शहीद के परिजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे