एसएसबी महिला जवान गिरफ्तार,पति ने सुसाइड से पहले वीडियो और दीवार पर लिखा सच?

एसएसबी महिला जवान गिरफ्तार,पति ने सुसाइड से पहले वीडियो और दीवार पर लिखा सच?

एसएसबी महिला जवान गिरफ्तार,पति ने सुसाइड से पहले वीडियो और दीवार पर लिखा सच?
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसएसबी की एक महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा के दो मुहान घाट स्थित एसएसबी हेड क्वार्टर में तैनात महिला जवान बंदना का परिवार गांधीनगर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। रविवार को किसी समय उसके पति अमरेश कुमार ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी और उसके बाद कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अमरेश कुमार ने अपने घर की दीवार पर कुछ बातें लिखीं और एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और उसके परिवार के लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नौतनवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दीवार पर लिखे संदेश और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए एसएसबी की महिला जवान बंदना के खिलाफ पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने मंगलवार को महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे