माता बनैलिया के दरबार में पूजा से शुरू हुआ चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी का जन्मदिन, नगर में जश्न
माता बनैलिया के दरबार में पूजा से शुरू हुआ चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी का जन्मदिन, नगर में जश्न

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी का 51वां जन्मदिन सोमवार को नगर के विभिन्न वार्डों में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। सबसे पहले विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी तथा ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दिन की शुरुआत नौतनवा की आराध्य देवी माता बनेलिया मंदिर पहुंचकर की। वहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई गई और माता से उनके दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। पूजा के उपरांत पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
बताया गया कि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुबह ही मोबाइल फोन के माध्यम से अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि बाद में वे स्वयं उनके आवास पर पहुंचकर जन्मदिन समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं देंगे।
नगर में कई स्थानों पर समर्थकों द्वारा केक काटकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





