शिक्षा सरकार की प्राथमिकता” : नौतनवां में बच्चों को किताबें और सम्मान – बृजेश मणि त्रिपाठी
“शिक्षा सरकार की प्राथमिकता” : नौतनवां में बच्चों को किताबें और सम्मान – बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवनिर्मित बाउंड्री वॉल पर आकर्षक चित्रकारी करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह की पहल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी और उनका सर्वांगीण विकास संभव होगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व एआरपी अभिषेक पाण्डेय, रीता सिंह, शिवशंकर मद्धेशिया, रामाज्ञा यादव, संगीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश दिवाकर, करनजीत सहित सभासद अनिल मद्धेशिया व प्रमोद पाठक और कई अभिभावक मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


