सोनौली “चाट के ठेले से चलती थी जिंदगी, हादसे ने छीन लिया सहारा — युवा अध्यक्ष के 11 हजार की मदद बनी उम्मीद की किरण”

सोनौली “चाट के ठेले से चलती थी जिंदगी, हादसे ने छीन लिया सहारा — युवा अध्यक्ष के 11 हजार की मदद बनी उम्मीद की किरण”
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 स्थित जगन्नाथ गली में रहने वाले लगभग 30 वर्षीय अमित कौशल की हाल ही में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। छोटे से लेकर बड़े व्यापारी तक, हर किसी की आंखें नम दिखीं।
अमित कौशल कस्बे के एक चौराहे पर चाट और पानीपुरी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ममता कौशल और तीन छोटे बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ऐसे कठिन समय में सोनौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी,
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल युवा अध्यक्ष सोनोली नीरज जायसवाल ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार को मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
नीरज जायसवाल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह ऐसे दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा हो। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इस परिवार की मदद के लिए आगे आएं।
इस मौके पर रवि वर्मा (मनोनीत सभासद), मनोज रौनियार, जितेंद्र वर्मा, बिन्नू खान, गुरु प्रसाद मद्धेशिया, सनी गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, हरिनारायण लोधी, लोकेंद्र जायसवाल, राज वर्मा, अंजनी जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


