श्यामदेउरवा पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय एटीएम चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
श्यामदेउरवा पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय एटीएम चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद की श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय एटीएम चोरी एवं एटीएम बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले शातिर गिरोह का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर जनपद में एटीएम चोरी और साइबर ठगी की कई घटनाओं को अंजाम देते थे।
थाना अध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 45 हजार रुपये नगद, 34 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 02 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एटीएम बूथों के आसपास भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते और बाद में खाते से रुपये निकाल लेते थे। इसके अलावा गिरोह एटीएम चोरी की घटनाओं में भी शामिल था।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस गिरफ्तारी में त्रिनेत्र/यक्ष ऐप और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है.
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश.


