अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, वार्ड नंबर 19 में रातभर गुल रही बिजली

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:

नौतनवा कस्बे के बनैलिया माता मंदिर रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिए जाने से खंभा टूटकर गिर गया। घटना के बाद वार्ड नंबर 19 सुभाष नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रात से ही बाधित हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने के कारण कई घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही अध्यक्ष ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पालिका कर्मियों को मौके पर भेजते हुए बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कर वार्डवासियों को राहत पहुंचाई जाएगी तथा पानी की आपूर्ति भी समय से सुनिश्चित कराई जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *