अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौपा पत्र ,छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौपा पत्र ,छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा से मुलाकात कर अधिवक्ता संतोष पांडे की छवि धूमिल करने एवं अनर्गल आरोप लगाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

अधिवक्ता संतोष पांडे ने एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि ग्राम हरदी डाली निवासी गोविंद शरण चौधरी द्वारा दिए गए एक प्रार्थना पत्र में उनका नाम जोड़कर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है, जबकि उक्त मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने तथा उनकी सामाजिक एवं पेशेवर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अधिवक्ता समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कृत्यों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि झूठे एवं भ्रामक आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

एसडीएम नौतनवा ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *