बचपन स्कूल में अनोखे अंदाज में मनाया गया मदर्स डे
बचपन स्कूल में अनोखे अंदाज में मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया सम्मान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा स्थित बचपन ए प्ले स्कूल में मदर्स डे बड़े ही अनोखे और भावनात्मक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को “माँ” शब्द के विभिन्न पर्यायवाची शब्दों जैसे मम्मी, माता, अम्मी, आई, माई, मईया, जननी आदि से परिचित कराया गया। नए-नए शब्दों को जानकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।
मदर्स डे को खास बनाने के लिए बच्चों ने पूरे सप्ताह विशेष तैयारियां कीं। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कार्ड बनाए, क्राफ्ट वर्क किया, डांस सीखा, थैंक यू नोट तैयार किए तथा उपहार भी बनाकर तैयार किए। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं को विशेष महसूस कराने का भरपूर प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह भी बताया गया कि धरती माता भी हमारी मां हैं, इसलिए हम सभी को अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को निभाते हुए धरती को सुरक्षित और खुशहाल बनाए रखना चाहिए।
विद्यालय में बच्चों को उस समय विशेष भावनात्मक अनुभव हुआ जब उनकी शिक्षिकाओं ने उन्हें मां की तरह स्नेह दिया और स्कूल की आंटियों ने उनका देखभाल मां जैसा किया। बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं को प्यार से “मैमी” कहकर पुकारा, जिससे सभी भावुक हो उठे।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपनी मां का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन ही नहीं बल्कि हर दिन को अपनी मां के लिए विशेष बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि नानी, दादी, बुआ, मासी, दीदी, टीचर्स और हेल्पिंग स्टाफ जैसे सभी मदर फिगर्स का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में बच्चे अपनी माताओं के लिए उपहार लेकर घर गए। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने सम्मान, संवेदनशीलता और हर व्यक्ति की महत्ता को समझने का महत्वपूर्ण संदेश सीखा। विद्यालय परिवार का मानना है कि इस प्रकार की प्रैक्टिकल टीचिंग बच्चों को जीवनभर याद रहती है।
कार्यक्रम में श्री, इशविका, शानवी, मृदुल, अद्रीका, आरुहि, आशुतोष, अद्विक, समृद्धि, गुरनीत, रक्षित, जतिन, अर्सलान, दानिश, फातिमा, अनन्या, आयुष, ओम, आरम्भ सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे। वहीं शिक्षिकाओं में रिंकल, श्रद्धा, तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, मनिता, इशिता एवं अंशिका शामिल रहीं। बच्चों ने अपने शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। महाराजगंज –उत्तर प्रदे








































